फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चचेरे भाई के साथ बैंक में पैसे जमा कराने गए युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई संग बैंक में पैसे जमा कराने गए युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़ाया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी अफजाल ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अजमल अपने चचेरे भाई मुजफ्फिर के साथ चार मई को दोपहर के समय लक्सर स्थित एसबीआई की शाखा में पैसे जमा कराने गए थे। मुजफ्फिर बैंक में पैसे जमा कराने चला गया जबकि अजमल बाहर बाइक पर ही बैठा था।
इसी दौरान उनसे रंजिश रखने वाले आरोपी जुबैर, सायान, फरहान निवासी ग्राम लक्सरी और आफिस उर्फ गरीब व हारून निवासी ग्राम अब्दुल रहीमपुर वहां आए और गाली-गलौज करते हुए अजमल को डंडे, बेल्ट और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिय। शोर सुनकर उनका भतीजा और आसपास के लोग वहां आए व उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पत्नी की बीमारी के चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं कर सके। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें