फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती के बुलावे पर मिलने आए युवक को पीटा, नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद युवती ने काॅल करके लंढौरा निवासी तनवीर को मिलने के लिए लक्सर बुलाया। वहां कुछ युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद 1100 की नकदी निकाल ली और भागते समय तमंचे से फायरिंग की। राहगीरों के आने पर हमलावर अपनी दो बाइकें मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली के लंढौरा निवासी नसीम अहमद ने शिकायत में बताया कि उनके भतीजे तनवीर से सोशल मीडिया अकाउंट से कोई युवती बात कर रही थी। 28 जुलाई को युवती ने तनवीर को फोन किया और नौकरी लगवाने की बात कहकर लक्सर शुगर मिल के समीप मिलने के लिए बुलाया। तनवीर जब शुगर मिल परिसर में कैंटीन के समीप पहुंचा।

तभी यहां पहले से घात लगाए आरोपी नोबिल निवासी दाबकी कलां कोतवाली लक्सर और उसके 2 - 3 अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे पीटा और उसके पास मौजूद 1100 की नकदी भी छीन ली। इसमें वह घायल हो गया। तनवीर ने उनसे छूटकर भागने का प्रयास किया तो नोबिल ने पीछे से तमंचे से जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। वह गोली लगने से बच गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस बीच आरोपी अपनी दो बाइकें मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक को कब्जे में लिया। युवक को अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें