फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल का फंदा बनी झूले की रस्सी

Thu, 21 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्ची के लिए काल बनी झूले की रस्सी  झूला झूलते समय एक बच्ची की गर्दन में रस्सी लिपट गई। आनन फानन में रस्सी को खोला गया पर तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। बच्ची को तुरंत एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्ची के मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।  भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव निवासी जोगेंद्र की आठ साल की बेटी अन्नू घर के आंगन में डाले गए झूले पर झूल रही थी। झूलते समय उसकी गर्दन रस्सी में फंस गई। परिजनों ने जब यह देखा तो उन्होंने उसे रस्सी से आजाद कराया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। बेहोश बच्ची को परिजन एक चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने बच्ची मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें