फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 26 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
युवक का शव पेड़ से लटकता मिला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुग्गावाला में तीन सप्ताह से लापता युवक का शव राजाजी राष्ट्रीय पार्क की धोलखंड रेंज में एक पेड़ से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


बुग्गावाला निवासी 32 वर्षीय रोहताश उर्फ पप्पू पुत्र सीताराम 6 सितम्बर को घर से लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गया था। तब से वह घर वापिस नहीं आया। परिजनों ने हर जगह तलाश किया। जब युवक का पता नहीं चला। तो चाचा सरमौर सिंह ने 16 सितम्बर को बुग्गावाला थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच बुग्गावाला पुलिस को एक वन गुर्जर ने बताया कि इस हुलिए का एक युवक उनके डेरेे पर पानी पीने के लिए आया था। इस सूचना के बाद से ही परिजन व बुग्गावाला पुलिस युवक की खोजबीन राजाजी राष्ट्रीय पार्क के धोलखंड के जंगल में कर रहे थे। सोमवार को ग्रामीणों को धोलखंड के जंगल मेें एक युवक का शव पेड़ पर लटका दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुग्गावाला पुलिस को दी। पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारा।

शव की पहचान बुग्गावाला निवासी रोहताश पुत्र सीताराम के रूप में हुई।  आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाया गया है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि उसके परिजनों के अनुसार काफी समय से युवक का मानसिक संतुलन खराब था। युवक का शव पेड़ पर उसकी ही टी शर्ट में लटका हुआ था। पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें