फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 30 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद कोतवाली में जमा भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खेड़ी खुर्द गांव के एक युवक की रायसी बिजली घर पर करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक के परिजनों ने काम पर ले गए ठेकेदार पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन शव को लक्सर कोतवाली में लेकर पहुंचे और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को खेड़ी खुर्द का एक ठेकेदार गांव के ही कुछ लोगों को काम पर रायसी बिजली घर ले गया था। इस दौरान सभी लोग बिजली घर पर काम कर रहे थे, लेकिन अचानक करीब दो बजे 25 वर्षीय हुसैन को बिजली के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा तफरी मच गई, लेकिन जब तक बिजली सप्लाई को रोका जाता, तब तक हुसैन की मौत हो चुकी थी। हुसैन के अन्य साथियों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन रायसी बिजली घर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार पर काम के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि उसके बेटे को जान बूझकर मारा गया है। इसके बाद प

रिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें