फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं में याशिब और दसवीं में चिराग अव्वल

विज्ञापन
याशिब जमाल- 93 प्रतिशत, साइंस, आईसीएससी बोर्ड, इंटर, सेंट जोंस स्कूल। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में रुड़की के सेंटजोंस स्कूल के बारहवीं के छात्र याशिब मलिक ने साइंस वर्ग में सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि कॉमर्स में जरदार साबिर ने पहले स्थान पर बाजी मारी है। वहीं दसवीं में चिराग मित्तल 91 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईसीएसई का दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। रुड़की में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंटजोंस स्कूल है। स्कूल प्रिंसिपल ओसी सैमुअल ने बताया कि याशिब मलिक ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि मोहम्मद सैरियाल 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व संभव वर्मा 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बारहवीं के कॉमर्स वर्ग में जरदार साबिर 86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और प्रिंसी जैन 69 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं दसवीं के परीक्षा परिणाम में चिराग मित्तल 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। जबकि प्रियांशु वर्मा और तनिशा ने 80-80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें