भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू युवक को जलाकर मारने के विरोध में पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित सैनी के नेतृत्व में डॉ. राजेश सैनी, रचित अग्रवाल, अक्षय कुमार, संदीप सैनी, मनोज उपाध्याय, गोविंद चौहान और अंकुर आदि ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता डॉ. राजेश ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक को बिना गलती के ही उपद्रवियों ने मारपीट कर पेड़ पर लटकाकर जिंदा जला दिया जो मानवता के भी खिलाफ है। उपद्रवियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर खुब्बनपुर गोगाम्हाड़ी चौक पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर गुस्सा जाहिर किया है। इस मौके पर नींटू सिंह, विशाल सैनी, हर्ष यादव, शिवा पंडित आदि मौजूद रहे।