फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों की जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन और खानपुर ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में अनुराग राठी, अक्षय राठी और आकाश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबलों का निष्पक्षता के साथ संचालन कराया।

जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में चयनित विजेता खिलाड़ी हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में रहनुमा, प्रिया, दिव्यांशी और आसमा शामिल हैं। अंडर-17 में सुहाना, मुस्कान, वंशिका, अंकित लोहान, मानसी राठी, आर्या जावला, वेदिका, निशा भारद्वाज और आराध्या गिरी का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर-19 में सारा और सिद्धि सिंह चयनित हुईं। वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 में अभी राणा, आयुष, अविश चौधरी, ऋषभ कश्यप, निशांत, अनंत सालार, दक्ष रॉयल, हर्षवर्धन बंसल और विराट शामिल हैं।

अंडर-17 में रिहान, तनिष्क, निषेल, अरीश बालियान, फारुख और नीराज का चयन हुआ। अंडर-19 में अजीज हसन, कर्तव्य चौधरी, रिहान, राजवीर सिंह और नीराज चयनित हुए। इस अवसर पर मनजीत राणा, राजीव चौधरी, संतराम, आलोक सिंह, प्रीती सैनी, बेसिक जिला खेल समन्वयक अंजेश कुमार, सुधीर सैनी, अजय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें