रुड़की स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कालसर्प योग के पूजन में भाग लेते श्रद्धालु।
- फोटो : ROORKEE
गंगा घाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रावण मास में हर साल होने वाली कालसर्प योग का पूजन किया गया। ये पूजन 13 अगस्त तक चलेगा। पंडित रामगोपाल पाराशर ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 25 वर्षों से लगातार कालसर्प दोष पूूजन होता है। इस बार ये पूजन बुधवार से शुरू हो रहा है। बताया कि कालसर्प योग का मनुष्य के जीवन में बहुत गहरा असर पड़ता है। इससे मनुष्य के जीवन में कई कठिनाइयां आ जाती हैं। मंदिर में हर दिन सुबह सात से 10.30 बजे तक पूजा की जाएगी। पूजा में पंडित राजाराम त्रिपाठी, भोलू तिवारी, सुभाष सरीन, दीपक, मनीष, उर्वशी, अभिषेक, मानव भारद्वाज, सागर परशुराम, रश्मि, अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद