रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में उपस्थित एसोसिएश?
- फोटो : ROORKEE
ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में डीलर्स को पुुरानी गाड़ियों के खरीदने और बेचने के समय कागजों की जांच करने के सुझाव दिए गए।
बुधवार को एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल, राष्ट्रीय सचिव गुरमीत सिंह, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सुशील लालवानी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष धीर सिंह रोड़ ने कहा कि डीलर्स को पुरानी गाड़ियों के खरीदने व बेचने के समय कागजों की बहुत अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। सभी गाड़ियों को संबंधित आरटीओ में समय से ट्रांसफर अवश्य कराएं, जिससे सरकार को पूर्ण राजस्व मिल सके। साफ-सुथरी गाड़ी की डील करें और ट्रांसफर कराने में आ रही दिक्कतों के लिए आरटीओ से जाकर मिलें। ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी को पत्र दिया गया है। इस दौरान उन्होंने अपील की कि लोग अपनी पुरानी कार खरीदने और बेचने के लिए एसोसिएशन के पंजीकृत डीलर से ही संपर्क करें। बैठक में अजय भाटिया, अशोक खन्ना, मनमीत सिंह बेदी, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा, कृष्ण धीमान आदि मौजूद रहे।