फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: श्रमिकों को नौ माह से नहीं मिली मजदूरी, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में दिन रात जगह-जगह क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर लोगों की प्यास बुझाने में मदद कर रहे ठेकेदार के अधीन काम करने वाले श्रमिकों को नौ माह से मजदूरी नहीं मिली है। इन लोगों की आंखों में आंसू हैं, मगर न ठेकेदार और न ही विभाग इन मजदूरों को उनकी कमाई का हिस्सा दिला पा रहे हैं। बुधवार को मजदूरों ने धरना शुरू कर दिया। जिससे क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का काम बंद हो गया। आनन-फानन अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक-दो दिन में कुछ रुपये का इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि जल संस्थान की ओर से क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराने के लिए प्राइवेट लोगों से काम कराया जाता है। जिसका भुगतान विभाग करता है। लेकिन रुड़की निगम क्षेत्र में ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे आठ श्रमिकों को नौ माह से वेतन नहीं मिला तो बुधवार को उनकी हिम्मत जवाब दे गई। रामनगर में पंप संख्या एक पर सभी श्रमिकों ने धरना शुरू कर दिया। श्रमिक जय कुमार ने बताया कि उनके पास घर का राशन लाने के लिए भी पैसे नहीं है। बच्चों की फीस नहीं दी जा रही है। अब रोजाना खाने पीने लिए दुकानदार ने भी उधार देना बंद कर दिया है। ठेकेदार से कहकर थक गए हैं और अब काम नहीं करेंगे। कुछ यही कहना लक्ष्मण, रविंद्र, अभिषेक कुमार, जितेंद्र आदि श्रमिकों का। दोपहर बाद जल संस्थान की अपर सहायक अभियंता प्रीति पहुंची और एक दो दिन में कुछ रुपयों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया। बता दें कि गणेश विहार में चैंबर और सड़क धंसने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और करीब 20 हजार की आबादी को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें