फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कृषि भूमि बेचने के नाम पर ग्रामीण से डेढ़ लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। कृषि भूमि बेचने के नाम पर एक ग्रामीण से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी अजय कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि उसे कृषि भूमि की आवश्यकता थी। उसके पूर्व परिचित आरोपी अरविंद निवासी महाराजपुर कलां ने उसे बताया कि उसकी महाराजपुर कलां में कृषि भूमि है। पैसों की आवश्यकता होने पर उसने नंदपुर गांव निवासी राहुल से पैसे उधार लेकर भूमि का बैनामा राहुल की पत्नी सर्वेश के नाम गिरवी के तौर पर कर दिया था। अजय के अनुसार, अरविंद ने राहुल से भी उसकी बात कराई। इसके बाद 21 मई 2024 को डेढ़ लाख रुपये में उसने सर्वेश देवी से 0.1370 हेक्टेयर जमीन का बैनामा अपनी नाबालिग बेटी के नाम करा लिया। लेकिन बाद में उसे पता लगा कि आरोपी व्यक्ति ने उक्त जमीन का बैनामा वर्ष 2021 और 2022 में दो अन्य व्यक्तियों को भी किया हुआ है। उसने आरोपी पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें