फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की से महिला रग्बी टीम बिहार के लिए रवाना

विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए रवाना होती महिला रग्बी टीम। स्वयं
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड की महिला रग्बी टीम बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 16 एवं 17 अप्रैल को राजगीर में आयोजित की जाएगी जिसमें उत्तराखंड की महिला टीम प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, सचिव यशवंत सिंह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रग्बी खेल तेजी से विकसित हो रहा है और खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं और आशा व्यक्त की गई कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें