फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिगों से स्मैक तस्करी कराती है महिला, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। स्मैक तस्करी में फरार महिला नाबालिगों के हाथों स्मैक बिक्री करवा रही थी। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित कर रही है। वहीं, पुलिस ने महिला के पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने शनिवार को स्मैक तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मोहल्ला माहिग्रान में एक घर में कार्रवाई की थी। इस दौरान महिला पुलिस के आने की भनक लगने पर फरार हो गई थी। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद बेड से 11.76 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मेसर और उसके पति इमरान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मेसर घर के अंदर खुद और बाहर आसपास के नाबालिगों से स्मैक तस्करी करवाती है। वहीं, पुलिस ने रविवार को इमरान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि महिला की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें