ई-रिक्शा में छूटे पर्स को सकुशल लौटाकर चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। चालक की इस नेक पहल की महिला के साथ ही पुलिस ने भी सराहना की।
देहरादून के मोहब्बेवाला निवासी राशि मिश्रा किसी काम से रुड़की आई थी। इस दौरान उन्होंने शहर में सफर करने के लिए ई-रिक्शा लिया। जल्दबाजी में वह अपना पर्स ई-रिक्शा में ही भूल गई। पर्स में नकदी और जरूरी सामान रखा हुआ था। पर्स गायब होने से महिला काफी परेशान हो गई। उन्होंने आसपास ई-रिक्शा की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद वह शिकायत लेकर रुड़की कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू ही की थी कि इसी बीच ई-रिक्शा चालक स्वयं महिला के पास पहुंच गया और उनका पर्स सकुशल लौटा दिया। चालक की ईमानदारी देखकर महिला ने उनका आभार जताया। पुलिस ने भी चालक की सराहना की। संवाद