लिब्बरहेड़ी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान आजाद नगर निवासी 55 वर्षीय गुलनाज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
सोमवार देर शाम लिब्बरहेड़ी हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गईं थीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी रही और उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रुड़की के आजादनगर निवासी गुलनाज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद