फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जहरीले पदार्थ से हुई थी महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पहले रेलवे परिसर में मृत मिली महिला की विसरा जांच रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत होने की बात सामने आई है। जहर से महिला की मौत का खुलासा होने के बाद जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अब नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

27 अप्रैल 2025 को रुड़की रेलवे स्टेशन परिसर में टिकटघर में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था लेकिन 72 घंटों में भी महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद शव का विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी की ओर से लक्सर जीआरपी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि नौ दिसंबर को विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून की विसरा जांच रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। किसी व्यक्ति के महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका को देखते हुए मामले में हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयासों के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें