फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: रिश्तेदार ने बनाई महिला की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अश्लील वीडियो किए अपलोड

Sat, 17 Feb 2024 12:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

महिला ने एक रिश्तेदार पर उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लिया। साथ ही कुछ दिन बाद अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने शुरू कर दिए। एक रिश्तेदार ने उसे फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी दी। उसने फर्जी फेसबुक आईडी पर मैसेंजर में आईडी बंद करने की बात कही।

ये भी पढ़ें...20 लाख के लिए खाकी पर लगा दिया दाग: हेड कांस्टेबल ने मां-बेटे की बेरहमी से की हत्या, ऐसे ठिकाने लगाए शव

आरोप है कि मैसेज में इस पर गाली-गलौज कर दी। साथ ही वह लगातार फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो डाल रहा है। आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने उसकी फर्जी आईडी बनाई है और वह उसे बदनाम करने का काम कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही महिला के रिश्तेदार से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें