फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की भनक पाकर एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से 10 किलो मांस, पशु काटने में इस्तेमाल की गई तीन छूरियां, दो कुल्हाड़ी और तराजू आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना पुलिस को किसी ने सूचना देकर बताया था कि सिकरोढ़ा गांव में बहादरा आदि शहनाज के घर पर प्रतिबंधित पशु को काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर छापा मारा लेकिन उससे पहले एक आरोपी बहादरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक शहनाज नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने तीन छुरी, कुल्हाड़ी, तराजू के अलावा प्रतिबंधित मांस व अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया है। वहीं फरार आरोपी बहादरा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल फिरासत हुसैन, कांस्टेबल दीपक ममगई व सोनम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें