फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला ने पति पर लगाया गलत तरीके से संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में भी केस दर्ज
विज्ञापन


एक महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया। साथ ही पति पर उसकी बहन से छेड़खानी करने व उससे अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में फैजान निवासी छांगा माजरी थाना भगवानपुर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के तहत संपन्न हुई थी। कुछ दिनों तक तो उसके ससुरालियों का उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा। इसके बाद आरोपी दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में उसकी छोटी बहन उसके घर आई तो पति ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने शुरू कर दिए। जब उसने इसकी ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने उसका पक्ष सुनने के बजाय उसके साथ ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पिता ने पंचायत की तो आरोपी माफी मांगते हुए उसे फिर से घर ले गए और फिर से कुछ दिनों बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल 2023 को उसका देवर मायके में आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने विरोध किया था आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद किए गए पति फैजान, सास खलीला, ननद फरजाना व शहजादी व देवर फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें