उपकारागार रुड़की के गेट पर डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में एक सरकारी गवाह पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
लंढौरा निवासी कल्लू शुक्रवार सुबह किसी काम से कलियर गया था। वहां पैर में गोली लगने पर उसेा उसे सिविल अस्पताल लाया गया।
बता दें कि सितंबर 2012 में उपकारागार रुड़की के गेट के सामने डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि कुख्यात सुनील राठी के कहने पर इस हत्या को अंजाम दिया गया था। कल्लू जेलर हत्याकांड में गवाह है। इसलिए पुलिस कल्लू को गोली लगने के मामले को गंभीरता से ले रही है। हालांकि कल्लू का कहना है कि गोली उससे स्वयं चली है।