फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निर्माणाधीन मकान से तार और पाइप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक कार शोरूम के पास स्थित हिमालय एन्क्लेव कॉलोनी में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया। निर्माणाधीन मकान से चोरों ने बिजली की वायरिंग और एसी फिटिंग का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन




सहारनपुर जनपद के नकुड क्षेत्र के नन्हेड़ा निवासी लोकेश कुमार ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को दी तहरीर में बताया कि टिकोला कलां निवासी विनेश कुमार का हिमालय एन्क्लेव में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। 17 और 18 मई की रात अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान में घुसकर फिनोलेक्स कंपनी के बिजली के तार, एसी फिटिंग में इस्तेमाल होने वाले तांबे के पाइप और स्टील की सभी टोंटियां चोरी कर ली हैं। चोरी होने की जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई जब ठेकेदार और मजदूर साइट पर काम करने के लिए पहुंचे। सामान गायब देख और ताले टूटे मिलने पर उन्होंने तत्काल मकान मालिक को बताया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें