फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की साथ नहीं होने देंगे अन्याय: हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा (रुड़की)। कृषि कानूनों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुंजा बहादुरपुर स्थित शहीद स्मारक से इकबालपुर तक किसान पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और विधायक विधानसभा में किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। इसका संकल्प कुंजा स्थित शहीद स्मारक पर लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को शहीद राजा विजय सिंह स्मारक पहुंचे और बड़ी संख्या में किसानों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद राजा विजय सिंह देश के सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिन्होंने आजादी के लिए बिगुल बजाया था। हम उनके चरणों से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं ताकि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने की सद्बुद्धि मिले। रावत ने कहा कि किसान आंदोलन में काफी किसान शहीद हो चुके हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। गन्ना भुगतान पर उन्होंने कहा कि इकबालपुर मिल पर करीब 250 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है और राज्य भर में एक हजार करोड़ का भुगतान बकाया चल रहा है। राज्य सरकार झूठ बोलकर किसानों और प्रदेश की जनता को ठग रही है। इस दौरान हरीश रावत ने रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों से विधानसभा में किसानों की बात जोर-शोर से उठाने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा अभी तो यह सांकेतिक पदयात्रा है। आवश्यकता पड़ी तो किसान कांग्रेस किसी भी रूप में आंदोलन करने के लिए तैयार है। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, विधायक फुरकान अहमद, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, पूनम भगत, रश्मि चौधरी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, राव फरमूद, अरविंद प्रधान, श्रीगोपाल नारसन, रियाज पुंडीर आदि मौजूद रहे।
--
‘स्मारक को पर्यटन का दर्जा मेरे कार्यकाल में दिया गया’
एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राजा विजय सिंह के स्मारक को पर्यटन का दर्जा उनके कार्यकाल में दिया गया था और यह उत्तराखंड का ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है। सभी लोग यहां आकर शहीदों को नमन करते हैं। वहीं, विधायक ममता राकेश ने किसानों की समस्या संबंधी मांग पत्र एसडीएम समृता परमार को सौंपा और किसानों का गन्ना भुगतान जल्द दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें