रंजिश में विधवा महिला पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया। महिला के भतीजे आशीष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लक्सर कोतवाली के चिड़ियापुर हरचंदपुर गांव निवासी आशीष ने तहरीर में बताया कि गांव का ही आरोपी विनोद उनके परिवार से रंजिश रखता है। 30 जनवरी को दोपहर के समय उनकी चाची सविता कपड़े धो रही थी। तभी आरोपी विनोद हाथ में लाठी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए उनकी चाची पर लाठी से वार कर दिए।
हमले में घायल होकर वह बेहोश होकर नीचे गिर गईं। एंबुलेंस से उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-