फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पंचायत में बात बढ़ने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के विवाद को निपटारे के लिए हो रही पंचायत में बात बिगड़ी और हिस्ट्रीशीटर ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी। जिससे एक युवक हाथ और पेट में गोली लगने से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस ने पंचायत बुलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। एक सीसीटीवी वीडियो में पंचायत के दौरान तीन युवकों के हाथ में तमंचे दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर निवासी नईम और रईस के बीच किसी को बात को लेकर विवाद था। जिसे निपटाने के लिए गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर में पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे। एक पक्ष से भगवानपुर करौंदी निवासी हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा भी मौजूद था। तभी पंचायत में बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई और इससे उत्तेजित हिस्ट्रीशीटर ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी। जिसमें नईम (30) घायल हो गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि छुटमलपुर निवासी रईस और नईम में रंजिश चली आ रही है। दोनों गुट के लोग मामला निपटाने के लिए सालियर के मुख्य हाईवे पर स्थित क्वालिटी ढाबे के बाहर कहासुनी हो गई। जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर ने गोली चला दी। जिसमें नईम हाथ और पेट में गोली लगने से घायल हो गया। पंचायत में शामिल दोनों पक्षों के लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें