फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़, जमकर किया पथराव

सार

पंचायत चुनाव में वोट देने के दबाव का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया।विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया।पीड़ित पक्ष की ओर से रात में ही पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में वोट देने के दबाव का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ने परिवार के साथ मिलकर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घर में कांच की बोतलें फेंकी और पथराव भी कर दिया। घटना रविवार रात की है। इसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस लोगों पर बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम पीरपुरा निवासी इरफान ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी अकील उर्फ भुट्टू प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। आरोप है कि रविवार रात वह अपने परिवार और समर्थकों के साथ घर पर पहुंचा और वोट उसके पक्ष में डालने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं कांच की बोलतें भी घर में फेंकी और पथराव भी कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हमले में घायल खुशनुमा, दाऊद, रहमान, नदीम, उस्मान, फरमुदा, अतीकुर्रहमान को उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष की ओर से रात में ही पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अकील उर्फ भुट्टू, शमीम, अहसान, अब्दुल समद, मेहरबान, तमकीन, तनवीर, फुरकान, दानिश, दिलशाद के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें