फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 28 को खुलेंगी

सार

पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गईं।रुड़की ब्लॉक का स्ट्रांग रूम केएल डीएवी इंटर कॉलेज में बनाया गया था।इसके बाद तांशीपुर, रहमतपुर सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में छह बजे तक भी पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गईं। मतपेटियों को जमा कराने का काम शाम सात बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। अब मतपेटियों में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्तम का पिटारा 28 सितंबर को खुलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को हर बूथ पर शाम छह से सात बजे तक मतदान होता रहा। मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियों को सील किया और सभी दस्तावेजों को एकत्र कर स्ट्रांग रूम की तरफ रवाना हो गए। रुड़की ब्लॉक का स्ट्रांग रूम केएल डीएवी इंटर कॉलेज में बनाया गया था। यहां मतपेटियां जमा कराने का काम देर रात तक जारी रहा। इसी तरह नारसन, लक्सर, खानपुर और भगवानपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में भी पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियां जमा करवाई।
अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां भेजकर संपन्न कराया मतदान
सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। शुरू में पोलिंग पार्टियों को प्रक्रिया पूरी कराने में थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि इसके बाद मतदान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता चला गया। शाम पांच बजे कुछ बूथों पर चुनाव संपन्न होते ही पार्टियां स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो गई। कुछ मतदान केंद्र ऐसे थे जहां पर शाम पांच बजे भी वोटरों की लंबी लाइन लगी थी। ऐसे में स्ट्रांग रूम पर रिजर्व में रखी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इसमें बेलडा ग्राम पंचायत में शाम पांच बजे तक एक बूथ पर मतदान देरी से होने की सूचना पर यहां पोलिंग पार्टी भेजी गई। इसके बाद तांशीपुर, रहमतपुर सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में छह बजे तक भी पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। रात करीब 10 बजे तक पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न कराकर स्ट्रांग रूम तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें