फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्टाफ के अवकाश से रोडवेज बसों के थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में मंगलवार को स्टाफ की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित रहा है। चालक और परिचालकों के अवकाश पर होने के साथ कई कर्मचारियों के गंगाजल लेने जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। डिपो से 15 से अधिक बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक करीब 18 बसें ही देहरादून, दिल्ली समेत कुछ अन्य रूटों पर चल सकीं। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, हल्द्वानी, कोटद्वार, मुजफ्फरनगर और अंबाला आदि रूट पर बसों का संचालन होता है।

रोडवेज डिपो में सोमवार और मंगलवार को चालक-परिचालक नहीं होने से बसों का संचालन प्रभावित चल रहा है। मंगलवार को भी कर्मचारियों के अवकाश और गंगाजल ले जाने के कारण कई बसें डिपो में खड़ी रहीं। खाटू श्याम, अंबाला, हल्द्वानी समेत कई प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


बसों का नियमित संचालन नहीं होने से रोडवेज डिपो की आय पर भी असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि संचालन प्रभावित होने से डिपो को रोजाना तीन से पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद अब तक व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है।
सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि चालक-परिचालकों के अवकाश और कुछ कर्मचारियों के गंगाजल लेने जाने के कारण मंगलवार को बसों का संचालन प्रभावित हुआ। उपलब्ध स्टाफ के अनुसार बसों का संचालन कराया गया। स्टाफ की उपलब्धता बढ़ने पर सभी प्रमुख रूटों पर संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें