फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज गई छात्रा घर नहीं लौटी, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले कालेज गई छात्रा घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शनिवार को पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सहारनपुर निवासी युवक  के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रामपुर निवासी एक छात्रा बृहस्पतिवार को प्रतिदिन की तरह कालेज गई थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की। रिश्तेदारों में भी फोन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। काफी प्रयास के बाद किसी ने परिजनों को बताया कि सहारनपुर निवासी एक युवक छात्रा का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक धर्मेंद्र के खिलाफ शनिवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सहारनपुर में दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें