फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झबरेड़ा के दो गन्ना खरीद केंद्रों शुरू नहीं हुई तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल क्षेत्र में गन्ना खरीद के लिए लगाए गए दो तौल केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को गन्ने की आपूर्ति करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को तौल शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं केंद्रों पर बारिश का पानी और कीचड़ भी बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन


इकबालपुर शुगर मिल से कुछ दूरी पर लक्सर शुगर मिल की ओर से गन्ना खरीद केंद्र लगाया गया है। यहां तीन दिन पहले खरीद शुरू होनी थी लेकिन सोमवार तक तौल शुरू नहीं हो पाई। केंद्र परिसर में बारिश का पानी जमा होने के कारण आगामी दिनों में भी खरीद शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है। किसान तौल चालू होने की राह देख रहे हैं।

वहीं, लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के तांशीपुर के पास स्थित उत्तम शुगर मिल के तौल केंद्र पर भी सोमवार तक गन्ने की खरीद शुरू नहीं हुई। यहां भी आसपास कीचड़ जमा होने से तौल कार्य प्रभावित है। इससे किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इकबालपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों में सभी तौल केंद्रों पर खरीद शुरू करा दी जाएगी। बारिश का पानी जमा होने से कुछ केंद्रों पर परेशानी आ रही है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर तौल सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें