फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर में सोमवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
लक्सर में व्यापारियों की बैठक लेते एसडीएम । - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर और आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में साप्ताहिक बंदी अब सोमवार को रहा करेगी। एसडीएम ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर बुलाई व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक में लक्सर नगर के अलावा क्षेत्र के अन्य कस्बों सुल्तानपुर, रायसी, खानपुर गोवर्धनपुर और भिक्कमपुर के बाजारों में भी सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम सी रविशंकर ने पूरे जनपद के बाजारों में कोरोना को लेकर एक दिन की साप्ताहिक बंदी करने के आदेश दिए थे। इसे लेकर लक्सर कस्बे व आसपास देहात के बाजारों में बंदी का दिन तय करने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शुक्रवार को व्यापारी नेताओं और दुकानदारों के साथ बैठक की। व्यापारियों का कहना था अभी तक कस्बे के दुकानदार सोमवार को दिन अपनी मर्जी से दुकानें बंद करते हैं। उनका कहना था कि लक्सर बाजार में स्थित दुकानों पर सहारनपुर से माल की आपूर्ति होती है। सोमवार को सहारनपुर का बाजार भी खुला रहता है। इसलिए सोमवार को बाजार बंद होना चाहिए। इसके चलते सोमवार को बंदी किए जाने पर सभी ने अपनी सहमति जता दी।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि लक्सर कस्बे के अलावा देहात के सुल्तानपुर, खानपुर, गोवर्धनपुर, रायसी और भिक्कमपुर के बाजार भी सोमवार को एक दिन के लिए पूर्णतया बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगरपालिका के ईओ मौ.गौहर हयात, एसएसआई अभिनव शर्मा के अलावा शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जोध सिंह, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, अजय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय प्रजापति, सतीश मल्होत्रा, राजीव गोयल, हर्ष गोयल, मनोज वर्मा, आशीष, प्रमोद आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें