फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पथरी नदी के उफान पर आने से नगर में घुसा पानी

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के बालावाली बिजनौर यूपी बार्डर पर स्थित गंगा के पुल से जलस्तर का निरीक्षण करते ए
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नगर के समीप से होकर बह रही पथरी रोह नदी उफान पर आ गई। पथरी नदी और हड़वाहा बरसाती नाले का पानी नगर में नरोजपुर मार्ग स्थित आभेराम काॅलोनी में घुस गया। इससे 70 से अधिक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




पथरी नदी के उफान पर आने से नगर के मेन बाजार, सीमली, शिवपुरी, केशवनगर सहित अन्य इलाकों में बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ जाता है। मंगलवार को पथरी नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। देर रात तक पथरी नदी पूरी तरह से उफान पर आ गई। इससे हड़वाहा से होते हुए पानी नरोजपुर मार्ग पर आभेराम कॉलोनी में घुसना शुरू हो गया।



काॅलोनी में दो से तीन फीट तक पानी घुस गया। इसके अलावा लक्सरी रेलवे क्राॅसिंग से सीमली, लक्सरी वार्ड और लोको बाजार जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव हो गया। स्थानीय निवासी चंदर वाल्मीकि, कुलदीप मोनू, राजीव भगत, सुरेश, मनजीत ने बताया कि कई गलियां और कम ऊंचाई वाले घरों में पानी घुसने से परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दोपहर के समय जलस्तर कम होना शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जलभराव से परेशानी, डूबे संपर्क मार्ग



लक्सर। पथरी नदी उफान पर आने से नगर से सटे पीपली और मुंडाखेड़ा कलां गांव में आबादी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मुंडाखेड़ा कलां गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से आबादी क्षेत्र में पानी घुस आया। इसके अलावा मथाना गांव में भी बारिश के कारण जलभराव हुआ। सोलानी से सटे इस गांव में कृषि भूमि पर सोलानी का पानी जमा हुआ है। यहां बने तटबंध के अधूरे होने के कारण सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा लगातार बना हुआ है। गांव में उप प्रधान पति अश्विनी तंवर ने बताया कि सोलानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके अलावा लादपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, निरंजनपुर, सौंपरी, डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गंगदासपुर सहित कई गांवों में संपर्क मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें