फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घरेलू गैस एजेंसी न होने से ग्रामीण परेशान, डीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में घरेलू गैस एजेंसी की अनुपस्थिति के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के 24 गांवों के लोगों को 8–10 किलोमीटर दूर जाकर गैस सिलिंडर लेना पड़ रहा है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सुल्तानपुर आदमपुर के साथ मोहम्मदपुर कुन्हारी, टांडा महतौली, निहेंदपुर सुठारी, अलावलपुर, भिक्कमपुर, इस्माइलपुर, पुरवाला, पचेवली, झीवरहेड़ी आदि के ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तानपुर आदमपुर मुख्य बाजार होने के बावजूद यहां अब तक गैस एजेंसी नहीं खोली गई।

मजबूरी में ग्रामीणों को गैस सिलिंडर लेने के लिए लक्सर या ज्वालापुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि लक्सर गैस एजेंसी से एक व्यक्ति कभी-कभी सिलिंडर वितरित करने सुल्तानपुर आता है लेकिन कुछ ही समय में सभी सिलिंडर खत्म हो जाते हैं और बाकी लोगों को फिर लंबा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन




मनोज कुमार, दिनेश, मेहरबान, तस्लीम, ताहिर हसन, रामकुमार, सुभाष, बबलू सहित ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में घरेलू गैस एजेंसी खोलने की मांग की है ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें