फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडा जलालपुर बवाल में ग्रामीणों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडा जलालपुर में बवाल की घटना के संबंध में जांच अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना वाली रात के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में जांच अधिकारी जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल की रात हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया था। बवाल में पथराव के साथ ही आगजनी हुई थी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में एक पक्ष की ओर से 14 नामजद और 30 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में भाजपाइयों ने पुलिस अधिकारियों से एसआईटी का गठन कर जांच की मांग की थी।
शासन के निर्देश पर डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सीओ पंकज गैरोला और इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकार नैथानी को विवेचक बनाया था। इस बीच पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज कर लिया था। मामले के विवेचक चंद्र चंद्राकार नैथानी का तबादला रुद्रप्रयाग हो गया था। ऐसे में जांच पर असर पड़ रहा था। हाल ही में डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने जांच फिर से इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को सौंपी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कुछ ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच पूरी होने पर जल्द ही पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें