फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गांव के बीच से तार निकाले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलपुर गांव के ग्रामीणों ने माडाबेला गांव के पास नवनिर्मित कंपनी के लिए ऊर्जा निगम द्वारा गांव के बीच से विद्युत लाइन निकाले जाने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र से बिजली लाइन निकालना खतरनाक हो सकता है। इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




शनिवार सुबह खानपुर ऊर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत लाइन निकालने के लिए मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण एकत्र हो गए और इसका विरोध करने लगे। ग्राम प्रधान श्यामपाल, नरेंद्र चौधरी, सिताब सिंह, सतपाल सिंह, मांगेराम, अनिल कुमार, बिल्लू, तारिफ सिंह और शेर सिंह आदि ने कहा कि इससे पहले भी वे इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और चेतावनी दी थी कि जबरन लाइन खींचने की कोशिश की गई तो वे विरोध करेंगे।

स्थिति की जानकारी मिलने पर खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि विद्युत लाइन को आबादी क्षेत्र से न निकाला जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें