फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटा, चाचा-भतीजों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में घर के सामने खड़े सीधडू गांव निवासी हुस्नेआलम पर उनके चाचा और भतीजों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उनके परिजन की भी पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी शहीद हसन और उसके दो पुत्र शमीम व गुलजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी हुस्ने आलम ने तहरीर में बताया कि 18 मई की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खड़े होकर ब्रश कर रहे थे। तभी उनका चाचा आरोपी शहीद हसन अपने दो पुत्रों शमीम और गुलजार के साथ वहां आया। उसने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका भाई और मां उन्हें बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें