फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विकास बने भावाधस के नगर अध्यक्ष, राहुल कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की लक्सर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नगर के सीमली में आयोजित बैठक में भावाधस के जिलाध्यक्ष कुलदीप मोनू घोघलिया ने बताया कि 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से विकास कांगड़ा को लक्सर नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ सचिन सोदाई को सचिव और राहुल घोघलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सुरेश कांगड़ा, मुकुल घोघलिया, मनजीत, संदीप सोदाई, मोनू सोदाई, नीरज चंचल, वीर मांगेराम, प्रवेश डुमडा, आदेश, निखिल, सूरज, मनोज, अरुण, नवीन, विशाल, आदेश, निखिल, अमरजीत, अमित सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें