बिजली चोरी की शिकायतों पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ लक्सर क्षेत्र के ढाढेकी और दाबकी गांव में छापा मारा। छापे के दौरान यहां चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त कर ली। मामले में विभाग के जेई संदीप कुमार की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को बिजली चोरी के आरोप में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।