फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसी स्कूल में तैनात दो शिक्षिकाओं के देर से स्कूल में पहुंचने की भी शिकायत है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले शनिवार को सोशल मीडिया पर बच्चों के विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाने का वायरल हुआ वीडियो क्षेत्र के कुड़ी सैदाबाद गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह हाल फिलहाल का है। इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि स्कूल में बच्चों से जबरन परिसर में झाड़ू लगवाई जाती है। वहीं कुछ लोग यहां तैनात शिक्षिकाओं के देरी से पहुंचने की भी शिकायत कर रहे हैं। मामले का विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका राम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बच्चों से झाड़ू लगवाना और अध्यापकों का लेट आना चिंता का विषय है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें