राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, खाद्यान्न विभाग एवं एचआरडीए की संयुक्त टीम ने रुड़की में मोहनपुर मोहम्मदपुर में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसमें 25 परिवारों के 68 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कुछ लोगों की ओर से अपनी आईडी नहीं दिखाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो वे अपने-अपने अभिलेख लेकर पहुंचे। इस दौरान सड़क के किनारे अतिक्रमण करने पर लोगों का चालान भी किया गया। अतिक्रमण पर 10 व्यक्तियों के चालान काटे गए। संयुक्त टीम में सफाई निरीक्षक सचिन, राजस्व उपनिरीक्षक पंकज राजपूत, चिकित्सा विभाग से अरुण, खाद्य विभाग से तरुण आदि शामिल रहे।