फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री जोन में घुसे वाहन, पुलिस ने किए चालान

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस बाजार में नो एंट्री जोन में खड़ी कारों को हटवाती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नो एंट्री जोन घोषित बनाने होने के बाद भी सिविल लाइंस बाजार में लोग कार दौड़ाते नजर आए। कार सवारों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं तो पुलिस को बाजार में उतरना पड़ा। पुलिस ने बाजारों में घूमकर कार सवारों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दुकानदारों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रुड़की के बाजारों रोजाना भीड़ उमड़ रही है। लोग बाजार में कार लेकर घूम रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है और शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। पुलिस नेे सिविल लाइंस बाजार, बीटी गंज, मेन बाजार को जीरो जोन घोषित कर कार पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। रविवार को जीरो जोन का कोई असर नहीं दिखाई दिया। लोग बाजार में कार दौड़ाते नजर आए। सिविल लाइंस में कारों की भरमार हो गई। सड़कों पर ही लोगों ने कार पार्क कर दी, जिससे जाम लग गया। शिकायत पर पुलिस बाजार में उतरी और कार सवारों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने सड़क किनारे कारों को हटवाया।
दुकानों पर शारीरिक दूरी की उड़ रहीं धज्जियां
सिविल लाइंस में रविवार को शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ी। एक बर्तन और जूूतों की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ लगी तो पुलिस ने दोनों दुकानदारों जमकर फटकार लगाई। साथ ही शारीरिक दूरी नियम का पालन करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर नियम का पालन नहीं हुआ तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों पर जुर्माना
पुलिस ने बिना मास्क लगाकर घूमने वाले और एक बाइक पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 55 लोगों से जुर्माना वसूला गया। वहीं, पुलिस ने एक बाइक पर दो लोग बैठाने पर भी 37 के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें