फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खनन सामग्री से भरा वाहन पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार अनील गुप्ता ने टीम के साथ रविवार रात क्षेत्र के ग्राम सिसोना के पास सोलानी नदी में अवैध खनन कर रही टैक्टर-ट्राॅलियों पर कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को खनन से भरा पकड़ा और सीज कर दिया गया। कुछ खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले से तहसील प्रशासन को शिकायत देकर अवैध खनन और सड़कों को नुकसान पहुंचाने की समस्या बताई थी। नायब तहसीलदार ने कहा कि भविष्य में भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें