फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यूटीयू ने बदला आईटीआर का परीक्षा केंद्र, दो नकलची भी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकुलपति के निरीक्षण में मिलीं खामियां, आरसीपी, आईटीआर व आरसीएम के छात्रों की आगामी परीक्षाएं आरआईटी में होंगी
विज्ञापन

I
I वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सात जनवरी से शुरू हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के तीसरे दिन विवि के कुलपति ने उड़नदस्ता टीम के साथ्स बह की पाली में रुड़की क्षेत्र के संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र आईटीआर में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर केंद्र को बदल दिया गया। अब आरआईटी में परीक्षाएं होंगी। टीम ने दो छात्रों को नकल करते हुए भी पकड़ा।I
Iटीम नेे इंजीनियरिंग, फार्मेसी व लॉ पाठ्यक्रमाें की परीक्षाओं के मद्देनजर बिशंभर सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बीएसएम लॉ कॉलेज, तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंस रुड़की एवं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (आईटीआर) परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उड़नदस्ते 8के साथ विवि कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने भी स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

I
Iआईटीआर केंद्र पर दो अन्य संस्थानों आरसीपी और आरसीएम के परीक्षा केंद्र भी निर्धारित हैं। कुलपति ने बताया कि संस्थान के केंद्र अधीक्षक को बुलाया तो संस्थान में मौजूद संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह स्वयं आरसीपी कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक के कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं और आईटीआर संस्थान में वर्तमान में निदेशक नहीं है।I
विज्ञापन

वहीं जब केंद्र अधीक्षक के रूप में दर्शाए गए डॉ. ललित कौशल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य हैं और उन्हें यहां पर जबरदस्ती केंद्र अधीक्षक बनाया गया है। इस पर कुलपति ने विवि परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनय कुमार पटेल को परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए यहां के परीक्षार्थियों की आगामी परीक्षाएं आरआईटी में कराने के निर्देश दिए। उधर, उड़नदस्ता टीम ने नकल करते हुए दो छात्र भी पकड़े हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें