फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला के घर में पटाखे फेंकने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर में दिवाली के बाद पटाखे फोड़ने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली तक पहुंच गया।
विज्ञापन




मंगलवार रात कुछ युवकों ने एक महिला के घर में जलते हुए पटाखे फेंक दिए जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। बुधवार को महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली में दी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में कोतवाली परिसर में ही फिर से बहस और हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और एक युवक को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें