फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसान सेवा सहकारी समिति में हंगामा, चुनाव निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति मुंडाखेड़ा कलां में मतदाता सूची में सदस्यों के नाम छूट जाने को लेकर विवाद हो गया। किसानों ने जानबूझकर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने समिति चुनाव को निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन




शुक्रवार को मतदाता सूची को लेकर कुछ किसान एकत्रित होकर समिति कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर बताया कि समिति चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में कुछ सदस्यों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। समिति में लेनदेन कर रहे कुछ सदस्यों को मृत दर्शाकर उनके नाम हटा दिए हैं। किसानों ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव को निरस्त किए जाने की मांग की।

उधर, समिति के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार की ओर से उपजिलाधिकारी को पत्र में बताया गया कि लिपिकीय त्रुटि के चलते कुछ नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गए हैं। कुछ जीवित सदस्यों के नाम भी त्रुटिवश मृत दर्शाए जाने के चलते सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। प्रबंध निदेशक ने उपजिलाधिकारी से चुनाव को निरस्त कर दोबारा से चुनाव प्रक्रिया कराए जाने का अनुरोध किया है। आरोप लगाने वाले किसानों में महेंद्र सिंह, सुभाष, बाबूराम, ओमवीर, ओमप्रकाश, सुकेंद्र, सेवाराम, मोहित, महिपाल, प्रिय बंधु एवं अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




सहकारी समिति में चुनाव के लिए मतदाता सूची के संबंध में शिकायत मिली है। मामले में दो सदस्यों की जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-पुष्कर सिंह पोखरिया, जिला सहायक निबंधक, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें