फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से गायब युवक का फेसबुक एकाउंट अपडेट

Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। दो वर्ष से गायब रिटायर्ड फौजी के बेटे का फेसबुक एकाउंट अपडेट होने से परिवार को उम्मीद की किरण नजर आई है। मंगलवार को रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर बेटे के फेसबुक एकाउंट की जानकारी दी। पुलिस युवक की फ्रेंड लिस्ट खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी का बेटा अनुराग रावत (29 वर्ष) कई वर्ष से डिप्रेशन में चल रहा था। दो वर्ष पहले वह लापता हो गया। परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस और परिजन उसे खोज नहीं पाए। अब अनुराग के पिता ने अचानक फेसबुक पर अनुराग को ढूंढा तो उसकी फ्रेंड लिस्ट में कुछ नए दोस्त नजर आए। जबकि गायब होने के बाद कई बार उन्होंने अनुराग को फेसबुक पर ढूंढा तो एकाउंट बंद आता था। फेसबुक एकाउंट में हलचल होने पर परिजनों के मन में एक बार फिर उसके सही सलामत होने की उम्मीद जाग गई है। अनुराग की मां किरन रावत ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बेटे के फेसबुक एकाउंट की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी से भी उन्हें कॉल आई थी। जिसमें अनुराग का बॉयोडाटा जमा होने पर उसे बुलाया गया है। परिवार को शक है कि अनुराग को किसी ने अपने कब्जे में रखा हुआ है। अनुराग की मां ने पुलिस से एक बार फिर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। इसके लिए फेसबुक की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें