फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी सत्यपाल उर्फ पप्पू (50) बृहस्पतिवार को किसी काम से रुड़की गए थे। दोपहर के समय जब वह अपनी मोपेड से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पुल के पास फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यपाल उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें