दरगाह क्षेत्र में रैनबसेरे के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। पिरान कलियर में रैनबसेरे के पास किसी को एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जमा लोगो की भीड़ से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।