फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे ओवरब्रिज पर लगा जाम, स्कूली वाहन भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को भी रेलवे ओवरब्रिज पर राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान हरिद्वार मार्ग की ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन




नगर के पुरकाजी- हरिद्वार मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है। सर्दियों में गन्ना सीजन के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर ओवरब्रिज पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार घंटों तक राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। खासतौर पर दोपहर के समय विद्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में छुट्टी के समय ओवरब्रिज पर जाम लग जाता है। बृहस्पतिवार को भी दोपहर के समय रेल ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

इससे बालावाली तिराहे की ओर से ओवरब्रिज और हरिद्वार मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रहे कई स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। एक घंटे से अधिक समय तक यहां जाम लगा रहा। इस दौरान बड़े वाहन रेंगते नजर आए। बाद में जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें