फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार:
विज्ञापन

तीन लोग कार पर सवार होकर जा रहे थे बालावाली की ओर
रविवार देर रात की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

संवाद न्यूज़ एजेंसी
लक्सर। भगवानपुर के समीप ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार दो सगे भाई व एक भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक चाचा और भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी धर्मपाल (50), अपने भाई वेदपाल (47) और भतीजा आयुष(20) के साथ कार से लक्सर से बालावाली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कुड़ी भगवानपुर के पास पहुंचे तो बालवाली की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसा होता देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया। जहां आयुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मपाल की गंभीर हालत देखते हुए भूमानंद अस्पताल हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया। जबकि वेदपाल को लक्सर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, कुछ देर बाद इलाज के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों ही अब उनके बीच नहीं रहे हैं। वहीं, परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण घर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें